UNCATEGORIZED

उत्तर प्रदेश -एक और पेपर लीक बीएसएफ परीक्षा में पेपर लीक के आरोप के बाद छात्रों का हंगामा ,सेंटर पर तोड़फोड़ और हंगामा,परीक्षा रद्द, अब 18 सितंबर को री-एग्जाम !

कानपुर के चकेरी इलाके में स्थित एमडी इन्फोटेक सेंटर (सेंटर कोड 25916) पर बुधवार, 2 सितंबर 2026 को BSF (ASI स्टेनो और हेड कांस्टेबल/कांस्टेबल मिनिस्ट्रियल) भर्ती परीक्षा को तकनीकी खराबी और पेपर लीक के आरोपों के बाद रद्द कर दिया गया है। अब इस केंद्र की परीक्षा 18 सितंबर 2026 को दोबारा आयोजित की जाएगी।

परीक्षा शुरू होने के करीब 15 मिनट बाद ही कंप्यूटर सिस्टम अचानक बंद हो गए। स्टाफ द्वारा ठीक किए जाने के बाद वे दोबारा बंद हो गए और करीब 40 मिनट तक सिस्टम चालू नहीं हो सके। कुछ छात्रों ने यह भी आरोप लगाया कि उनके कंप्यूटर बंद थे जबकि अन्य के सिस्टम लगातार चल रहे थे

केंद्र पर करीब 500 छात्र मौजूद थे। बढ़ते हंगामे को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे। निष्पक्षता बनाए रखने के लिए ADCP (ईस्ट) शिवा सिंह ने केंद्र की तीनों शिफ्टों की परीक्षा को रद्द करने का नोटिस जारी कर दिया।

प्रभावित अभ्यर्थियों के लिए पुनर्परीक्षा (Re-exam) 18 सितंबर 2026 को तय की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
×