महाराष्ट्र – राहुल गांधी के’छात्रों की गूंज’ से काँपी फडणवीस सरकार पेपर लीक के कारण ड्रग इंस्पेक्टर परीक्षा रद्द,

महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (MPSC) ने फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन विभाग में ड्रग इंस्पेक्टर (Group-B) की पूरी भर्ती प्रक्रिया और परीक्षा को आधिकारिक तौर पर रद्द कर दिया है। मुंबई क्राइम ब्रांच की प्रारंभिक जांच में यह पुष्टि हुई कि परीक्षा से पहले ही एक उम्मीदवार को प्रश्नपत्र मिल गया था, जिसके बाद आयोग ने परीक्षा की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए यह बड़ा कदम उठाया।

यह स्क्रीनिंग परीक्षा 22 मार्च 2026 को ऑफलाइन मोड में आयोजित की गई थी। पुलिस जांच में गड़बड़ी और पेपर लीक की बात साबित होने के बाद आयोग ने 26 अगस्त 2026 को इसे रद्द करने का फैसला लिया।
यह मामला हाल ही में पुणे में आयोजित राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के बाद तेजी से गरमाया था।
अगस्त 2026 में पुणे में राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के दौरान एक छात्र (फार्मेसिस्ट) ने मंच पर आकर इस पेपर लीक की पीड़ा साझा की थी। इसके बाद राहुल गांधी ने इस विषय पर सक्रियता दिखाई और सरकार को पत्र भी लिखा था।छात्रों की बड़ी जीत: परीक्षा रद्द होने के बाद राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर पोस्ट कर प्रदर्शनकारी छात्रों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह सरकार की मेहरबानी नहीं बल्कि मार्च से डटे छात्रों के संघर्ष की जीत है। हालांकि, उन्होंने यह भी जोड़ा कि परीक्षा रद्द होना सिर्फ जीत है, असली न्याय तब होगा जब लीक कराने वालों को सख्त सजा मिलेगी।



