देश में आजादी के बाद पहली बार आज से शुरू होगी जातिगत गणना, गृह मंत्रालय ने जारी की 40 सवालों की सूची !

गृह मंत्रालय ने जनगणना 2027 के दूसरे चरण (जनसंख्या गणना) के लिए 40 सवालों की एक नई सूची जारी की है, जिसकी शुरुआत आज (17 अगस्त 2026) से लद्दाख, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के बर्फ़ीले व दुर्गम इलाकों में ‘सेल्फ़-एन्यूमरेशन’ (खुद ऑनलाइन जानकारी दर्ज करने) के साथ हो रही है।

इस बार जनगणना में जाति से जुड़ा सवाल (प्रश्न संख्या 10) शामिल किया गया है, जो 1931 के बाद पहली बार व्यापक स्तर पर हो रहा है।
2011 की जनगणना में 29 सवाल थे, जिन्हें बढ़ाकर अब 40 कर दिया गया है। इसमें आधार, पैन, बैंक खाता विवरण, पासपोर्ट, वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस और कोविड-19 टीकाकरण की जानकारी भी मांगी जाएगी।
बर्फ़ीले/पहाड़ी इलाके: 17 अगस्त से 31 अगस्त 2026 तक लोग ऑनलाइन खुद फॉर्म भर सकते हैं (सेल्फ़-एन्यूमरेशन), और 1 सितंबर से 30 सितंबर 2026 तक कर्मचारी घर-घर जाकर डेटा लेंगे।देश के बाकी हिस्से: शेष भारत में मुख्य जनसंख्या गणना फरवरी 2027 में आयोजित की जाएगी।


