हमारा समय बर्बाद न करें हमारे पास समय नहीं है’, देश के लाखों युवा छात्रों पर हुए बर्बर लाठीचार्ज मामले पर श्रीमान माननीय साहब के विचार !

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्र प्रदर्शनकारियों पर हुए लाठीचार्ज और पुलिस कार्रवाई के खिलाफ दायर याचिका पर तत्काल सुनवाई (Urgent Hearing) करने से साफ इनकार कर दिया है. चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (CJI) सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली पीठ ने याचिकाकर्ता के वकील से सख्त लहजे में कहा, “हमारा समय बर्बाद न करें, हम वीडियो देखने में रुचि नहीं रखते हैं और हमारे पास इसे देखने का समय नहीं है

वकील नरेंद्र मिश्रा ने जब कोर्ट से स्वतः संज्ञान (सुओ मोटो) लेने का आग्रह किया और पुलिस बर्बरता के वीडियो देखने की बात कही, तो CJI सूर्यकांत ने मेंशनिंग स्टेज पर वीडियो देखने से मना कर दिया.
CJI सूर्यकांत ने कहा, “हम वीडियो देखने में रुचि नहीं रखते। हमारे पास वीडियो देखने का समय नहीं है।” उन्होंने वकील से यह भी कहा, कोर्ट का समय बर्बाद मत कीजिए और अपना समय भी बर्बाद मत कीजिए।”
याचिकाकर्ता की ओर से दलील दी गई कि छात्र नीट (NEET) परीक्षा के निष्पक्ष आयोजन और नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) में सुधार जैसे महत्वपूर्ण मुद्दे उठा रहे थे.

