क्या दिवालिया होने के कगार पर है बिहार ? बिहार के वित्तीय हालत बेहद चिंताजनक’,-तेजस्वी यादव

बिहार के नेता प्रतिपक्ष Tejashwi Yadav ने राज्य के खजाने की खराब स्थिति को लेकर ‘डबल इंजन’ सरकार पर गंभीर सवाल उठाए हैं。उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य के पास विकास कार्यों और योजनाओं के लिए फंड नहीं बचा है और प्रदेश दिवालिया होने की कगार पर पहुंच गया है。
क्या बिहार दिवालिया होने के कगार पर है? क्या डबल इंजन सरकार की पूंजीपरस्त नीतियों और जनविरोधी निर्णयों से वित्तीय आपातकाल की स्थिति उत्पन्न होने वाली है?
बिहार का वित्तीय संकट इतना गंभीर हो चुका है कि कल बिहार कैबिनेट ने मई, जून और जुलाई की सामाजिक सुरक्षा पेंशन देने के… pic.twitter.com/dWWtwyXiRo
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) June 10, 2026
तेजस्वी यादव द्वारा उठाए गए मुख्य बिंदु इस प्रकार हैं:पेंशन के लिए फंड की कमी: राज्य सरकार द्वारा मई, जून और जुलाई 2026 की सामाजिक सुरक्षा पेंशन के भुगतान के लिए सामान्य बजट की बजाय ₹3,662 करोड़ बिहार आकस्मिकता निधि (Contingency Fund) से निकालने का दावा किया गया है
बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने दावा करते हुए कहा, ” 4-5 महीनों से बिहार में कर्मचारियों के वेतन और पेंशन संबंधित भुगतान नहीं हो रहा है । एक वर्ष से अधिक समय बीतने पर भी ठेकेदारों का भुगतान नहीं हुआ है।”जिस प्रदेश में अब पेंशन देने के लिए आकस्मिकता निधि का उपयोग होने लगे, तो समझ जाइए कि हालात कितने खराब और खतरनाक हो चुके हैं।



