मोदी जी का देश की जनता को एक और शानदार तोहफा महामानव अपने उड़नखटोले में विदेश यात्रा पर,देशभक्ति दिखाने का सुनहरा अवसर , हफ्ते में दूसरी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, CNG भी हुई महंगी !

केंद्र की मोदी सरकार ने आम जनता की जेब पर महंगाई का हंटर कस के मारा है । पश्चिम एशिया में जारी गहरे भू-राजनीतिक संकट (Geopolitical Crisis) के बीच, सार्वजनिक क्षेत्र की तेल एवं गैस विपणन कंपनियों (OMCs) ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में फिर से इजाफा कर दिया है। आज पेट्रोल और डीजल के दामों में औसतन 90 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है। एक हफ्ते के भीतर यह दूसरा मौका है जब तेल की कीमतों में इजाफा हुआ है। नई दरें आज सुबह से लागू हो चुकी हैं।

गौरतलब है कि तेल कंपनियों ने इस ताजा बढ़ोतरी से ठीक तीन दिन पहले यानी पिछले शुक्रवार को भी देशभर में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 3 रुपये प्रति लीटर तक का बड़ा इजाफा किया था। इस तरह एक ही हफ्ते के भीतर आम उपभोक्ताओं पर दोहरा झटका लगा है, जिससे माल ढुलाई महंगी होने और अन्य आवश्यक वस्तुओं की कीमतें बढ़ने की आशंका बढ़ गई है।



