मणिपुर

आज़ाद भारत की सबसे निकम्मी और नाकारा केंद्र की मोदी सरकार की नाकामी का एक और मास्टर स्ट्रोक मणिपुर के उखरुल में गोलीबारी में 6 लोग घायल, इलाके में भारी तनाव

मणिपुर में गुरुवार को फिर हिंसा भड़क गई। यहां इंफाल के पश्चिमी जिले में 2 घरों में आग लगा दी गई और कई बार गोलीबारी की गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, घटना बुधवार रात करीब 10ः00 बजे पाटसोई पुलिस थाना क्षेत्र के न्यू कीथेल्मनबी इलाके में हुई। हमले के बाद आरोपी मौके से भाग खड़े हुए। पुलिस ने बताया कि अग्निशमन बल ने आग पर काबू पा लिया है।


पुलिस ने बताया कि आगजनी के बाद इलाके में तनाव फैल गया, जिसे काबू करने के लिए सुरक्षाबलों की अतिरिक्त तैनाती की गई।
उन्होंने बताया कि घटना के बाद इलाके में मैतेई समुदाय की महिलाओं की भीड़ जमा हो गई, जिन्हें सुरक्षाबलों ने आगे बढ़ने से रोक दिया।
पुलिस ने बताया कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और इलाके में निगरानी बढ़ा दी गई है। सुरक्षाबलों को सतर्क रहने को कहा गया है।

मणिपुर में 3 मई को कुकी समुदाय ने गैर-आदिवासी मैतेई समुदाय को आदिवासी का दर्जा दिए जाने के खिलाफ एकजुटता मार्च निकाला था, जिसके बाद मणिपुर में हिंसा भड़क गई थी।
यहां बहुसंख्यक मैतेई 53 प्रतिशत हैं, जो इंफाल घाटी में रहते हैं और आदिवासी कुकी समुदाय 40 प्रतिशत हैं, जो पहाड़ी जिलों में रहते हैं।
मणिपुर हिंसा में अब तक 180 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है और हजारों बेघर हुए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
×