उत्तरप्रदेश

नोएडा में फिर बवाल: सरकार व् प्रशासन पूरी तरह से नाकाम सेक्टर 80 में उपद्रवियों ने पुलिस पर की पत्थरबाजी !

नोएडा के कई इलाकों में आज भी प्रदर्शन हो रहा है। ऐसे में पुलिस ने पूरे एनसीआर में हाई अलर्ट जारी किया है। नोएडा के कई संवेदनशील इलाकों में भारी पुलिस बल भी तैनात किया गया है। गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के नोएडा के कई इलाकों में सोमवार को कर्मचारियों के प्रदर्शन के बाद हिंसा भड़क गई थी।

नोएडा के फेज-2 इलाके में प्रदर्शन अब भी जारी है। एक कंपनी के कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर कंपनी के बाहर धरना दिया है। इन कर्मचारियों की मुख्य मांगों में वेतन में बढ़ोतरी और दूसरी सुविधाएं शामिल हैं। वहीं नोएडा के सेक्टर 80 में भी मजदूरों ने प्रदर्शन किया और कुछ मजदूरों ने पुलिस पर पत्थरबाजी भी की है। पुलिस हालात को काबू करने की कोशिश जुट गई है।

 

सोमवार को हुए हिंसक प्रदर्शन को लेकर पुलिस का दावा है कि कर्मचारियों के प्रदर्शन बंद करने के बाद कुछ बाहरी लोगों ने अशांति फैलाने की कोशिश की। इस मामले में पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए अब तक 7 एफआईआर दर्ज की हैं और कई लोगों को हिरासत में भी लिया है। नोएडा में सोमवार को हुई हिंसा के मामले में अब तक 350 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
×