दिल्ली की निकम्मी नाकारा मोदी-रेखा गुप्ता की खटारा इंजिन सरकार के चलते पालम की आग में एक ही परिवार के 9 लोग मारे गए।

दिल्ली की निकम्मी नाकारा मोदी-रेखा गुप्ता की खतरा इंजिन सरकार के चलते पालम की आग में एक ही परिवार के 9 लोग मारे गए। मजाल है गोदी मीडिया ये खबर तक दिखा दे शीश महल की बेबुनियाद खबरों से सरकार गिराने वाला गोदी मीडिया अब दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार की नाकामी में चुप है !

देश की राजधानी दिल्ली का पालम इलाका बुधवार (18 मार्च) सुबह उस वक्त दहल गया, जब साध नगर की एक पाँच मंजिला इमारत में भीषण आग लग गई। इस दर्दनाक हादसे में 3 मासूम बच्चों समेत 9 लोगों की जलकर मौत हो गई है।
आग सुबह करीब 7 बजे लगी, जिसके बाद दमकल की 30 गाड़ियों ने मौके पर पहुँचकर राहत कार्य शुरू किया। घनी आबादी वाला इलाका होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ा।
जानकारी के अनुसार, आग इमारत के बेसमेंट में स्थित कपड़ों और कॉस्मेटिक्स के स्टोर से शुरू हुई और ऊपरी मंजिलों तक फैल गई। धुएँ और लपटों के बीच घिरे कम से कम दो लोगों ने जान बचाने के लिए इमारत से छलाँग लगा दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। अब तक 3 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जा चुका है, जबकि घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।



