एपस्टीन फाइल के खुलासो से से डरे हुए हैं नरेंद्र मोदी अमेरिका से ट्रेड डील कर देश के साथ विश्वासघात किया- राहुल गांधी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर से पीएम नरेंद्र मोदी पर जोरदार हमला बोला है. बीते दिनों एपस्टीन फाइल्स में पीएम मोदी का नाम होने का दावा किया गया था. हालांकि सरकार ने उसको खारिज कर दिया था. अब संसद के बाहर राहुल गांधी ने एपस्टीन फाइल्स और अमेरिका के साथ हुई ड्रेड डील को लेकर पीएम मोदी पर हमला किया है. बता दें, अमेरिका और भारत के बीच नई ट्रेड डील हुई है और ट्रंप ने भारत पर लगे 50 फीसदी टैरिफ को भी कम कर 18 फीसदी कर दिया है
#WATCH | Delhi | LoP, Lok Sabha, Rahul Gandhi says, "Modi ji is rattled. The (US-India) trade deal, which was stalled for the past few months, was signed by Narendra Modi last night. There is extreme pressure on him. Narendra Modi ji's image can get damaged. The main thing is… pic.twitter.com/0z6fLFGV0p
— ANI (@ANI) February 3, 2026
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि उन पर भारी दबाव है और सरकार घबराई हुई है. राहुल ने दावा किया कि एपस्टीन फाइल्स को लेकर पीएम मोदी दबाव में हैं, इसी घबराहट में उन्होंने ट्रेड डील के जरिए देश के हितों से समझौता कर लिया. राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि इस सौदे में पीएम ने न सिर्फ अपनी मेहनत की कमाई, बल्कि पूरे देश की संपत्ति “बेच दी”, और यही डर अब उनके बयानों और फैसलों में साफ दिखाई दे रहा है.


