राष्ट्रीय

‘वोट छोड़ गद्दी छोड़’ वोट चोरी के मुद्द्दे पर कांग्रेस की रैली में BJP के खिलाफ जनता में आक्रोश, दिल्ली की रैली दिखा नजारा’

रविवार को दिल्ली के रामलीला मैदान में कांग्रेस पार्टी ने ‘वोट छोड़ गद्दी छोड़’ रैली का आयोजन किया। पार्टी के शीर्ष नेताओं— राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे और प्रियंका गांधी— ने केंद्र की भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। रैली में राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे और सोनिया गांधी ने सांकेतिक रूप से संविधान की प्रति भी दिखाई।

सांसद राहुल गांधी ने दावा किया कि प्रधानमंत्री मोदी का आत्मविश्वास खत्म हो चुका है और गृह मंत्री अमित शाह के हाथ कांपते हैं, क्योंकि “वो जानते हैं कि उनकी चोरी पकड़ी गई है।” उन्होंने चुनाव आयुक्तों (ज्ञानेश कुमार, सुखबीर सिंह, विवेक जोशी) पर भाजपा के साथ मिलकर काम करने का आरोप लगाया और कहा कि पीएम ने इनके लिए कानून बदला है।

 

उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि अगली बार कांग्रेस सत्ता में आने पर इस कानून को बदलेगी और “इन लोगों के खिलाफ एक्शन लेगी।” उन्होंने मोहन भागवत (आरएसएस प्रमुख) के बयान ‘विश्व सत्य को नहीं शक्ति को देखता है’ का हवाला देते हुए कहा कि यह आरएसएस की विचारधारा है। उन्होंने कहा कि देश में सत्य और असत्य की लड़ाई चल रही है, जबकि कांग्रेस के डीएनए में सत्य है। राहुल ने कहा कि भाजपा के डीएनए में असत्य और वोट चोरी है, जो अंबेडकर के संविधान पर हमला है। उन्होंने आरोप लगाया कि नोटबंदी और जीएसटी जैसी नीतियों से छोटे व्यापारियों को मारने की वजह “वोट चोरी” है, अन्यथा ये लोग 5 मिनट में सरकार से बाहर हो जाते।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
×