उत्तरप्रदेश

अयोध्या के राम मंदिर में सफाई करने वाली बीए की छात्रा के साथ वंश चौधरी ने किया दोस्तों के साथ गैंगरेप,5 लोग गिरफ्तार किसी भी आरोपी के घर नहीं चला बुलडोज़र !

अयोध्याः उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम मंदिर में सफाई कर्मी के रूप में काम करने वाली 20 साल की एक युवती द्वारा 9 लोगों पर कथित रूप से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाए जाने के बाद पुलिस ने अब तक 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पीड़िता बीए अंतिम वर्ष की पढ़ाई कर रही है।

अयोध्या के कैंट थाने में छात्रा द्वारा दर्ज कराई गयी प्राथमिकी के अनुसार, 16 से 25 अगस्त के बीच तीन अलग-अलग मौकों पर उससे सामूहिक दुष्कर्म किया गया। कैंट के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) अमरेंद्र प्रताप सिंह ने शुरू में बताया था कि प्राथमिकी 2 सितंबर को दर्ज की गई और 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि वह पिछले चार साल से एक आरोपी वंश चौधरी को जानती थी, जो सहादतगंज का रहने वाला है. 16 अगस्त को वंश ने अपने दोस्तों विनय और शारिक के साथ मिलकर उसे अयोध्या के अंगूरी बाग में स्थित एक गेस्ट हाउस में घुमाने के बहाने ले गया, जहां उसके साथ गैंगरेप किया गया.

पीड़िता ने आरोप लगाया कि घटना यहीं खत्म नहीं हुई. वंश और उसके दोस्तों ने उसे 18 अगस्त तक अपनी हिरासत में रखा. वे उसे एक गैरेज में ले गए, जहां वंश ने फिर से उसका यौन शोषण किया और उसके दोस्त शिवा ने नशे की हालत में छेड़छाड़ की. 18 अगस्त को विनय ने उसे देवकाली बाइपास के पास छोड़ दिया.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
×