बांग्लादेश में हिंसा के बीच शेख हसीना का तख्ता पलट , देश छोड़ भारत भागी शेख हसीना !

बांग्लादेश में हिंसा के बीच खबर है कि प्रधानमंत्री शेख हसीना ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इसके बाद वो सैन्य हेलिकॉप्टर से देश छोड़ चुकी हैं। जानकारी के मुताबिक सोमवार को 2:30 बजे शेख हसीना को लेकर सैन्य हेलीकॉप्टर बंगभवन से रवाना हुआ। उस समय उनकी छोटी बहन शेख रेहाना भी उनके साथ थीं। वहीं प्रधानमंत्री आवास में हजारों प्रदर्शनकारी घुस गए हैं, जानकारी के मुताबिक शेख हसीना जाने से पहले एक भाषण रिकॉर्ड करना चाहती थीं, लेकिन उन्हें यह मौका नहीं मिला।

न्यूज़ एजेंसी AFP के मुताबिक बांग्लादेश सरकार के खिलाफ जारी इस प्रदर्शन में अब तक कम से कम 300 लोगों की मौत हो चुकी है। खबर है कि बांग्लादेश के सेना प्रमुख वाकर-उज-जमान एक महीने से अधिक समय से चल रहे भीषण विरोध प्रदर्शनों के बाद देश को संबोधित करेंगे। सेना के आधिकारिक प्रवक्ता इंटर सर्विस पब्लिक रिलेशंस के अधिकारी रशीदुल आलम ने कहा कि जनरल वाकर लोगों को संबोधित करेंगे।
आपको बता दें, शेख हसीना सरकार की ओर से पूरे देश में कर्फ्यू लगा दिया गया। प्रधानमंत्री शेख हसीना प्रदर्शनकारियों से लगातार शांति की अपील कर रही थी, उसके बावजूद प्रदर्शनकारी मामने को तैयार नहीं हुए। बताया जा रहा है कि पीएम शेख हसीना की इस्तीफे की मांग पर प्रदर्शनकारियों ने पूरे देश में हिंसक प्रदर्शन किया, जिसमें 100 लोगों की मौत हो गई जिसमें 13 पुलिसकर्मी और 6 पत्रकार शामिल हैं।



