खास रिपोर्ट

दिल्ली-NCR में तेज बारिश, लोगों को उमस भरी गर्मी से मिली राहत !

दिल्ली एनसीआर के कई इलाकों में बारिश शुरू होने से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। गुरुवार को दिनभर सूरज व बादलों की लुका-छिपी का खेल चलता रहा। ऐसे में उमस भरी गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया । सुबह निकली धूप का दौर दोपहर तक चला। लोगों को चिप-चिपाती गर्मी से छुटकारा नहीं मिल सका। लेकिन आज शुक्रवार को सुबह से ही बादल छाए हुए थे।

गुरुवार को अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान भी एक डिग्री से अधिक 25.8 दर्ज किया गया। हवा में नमी का स्तर 69 से 93 प्रतिशत तक रहा। प्रादेशिक मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को सर्वाधिक तापमान दिल्ली यूनिवर्सिटी में 36.9 रहा। वहीं, सबसे कम तापमान 25 डिग्री रिज का दर्ज किया गया। इसी तरह सीडब्ल्यूजी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का 25.9 डिग्री, लोधी रोड का 24.6 डिग्री रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
×