असम
असम में बाढ़ ने मचाई भारी तबाही, छीन लिए लोगों के घर, अब तक 52 लोगों की मौत, 21 लाख से ज्यादा प्रभावित !

असम में बाढ़ की वजह से कई लोग बेघर, लाखों लोग हुए प्रभावित तस्वीरें पूर्वोत्तर राज्य असम की है. जहां भारी बारिश और बाढ़ से हाहाकार मचा हुआ है. जहां तक नजर जाएगी बस पानी ही पानी है. ये फर्क करना मुश्किल हो गया है कि गांव की सरहद किधर है और नदी का दूसरा किनारा कहां है…

सड़क, रास्ते, पगडंडियां सब सैलाब में डूब चुकी हैं. बाढ़ का कहर ऐसा है कि लोगों के घर तक टूट गए हैं, उनके पास अपना आसियाना भी नहीं बचा है.
बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 52 हो गई है। बाढ़ से 29 जिलों के 21.13 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। प्रदेश में अधिकांश प्रमुख नदियों में जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर चल रहा है। सोनितपुर जिले में दो जबकि मोरीगांव, डिब्रूगढ़, दरांग, गोलाघाट, बिस्वनाथ और तिनसुकिया जिले में एक-एक व्यक्ति की जान गई।