मध्यप्रदेश

मध्य प्रदेशः शिवराज सरकार के 50 प्रतिशत कमीशनराज के भ्रष्टाचार का घड़ा फूट चुका है,गौशाला पेटी कांट्रैक्टर ने 50% कमीशन का लगाया आरोप,।

कांग्रेस के आरोप की फिर हुई पुष्टि,गौशाला पेटी कांट्रैक्टर ने 50% कमीशन का लगाया आरोप !

मध्य प्रदेश में कांग्रेस भ्रष्टाचार के मुद्दे पर बीजेपी की शिवराज सरकार पर लगातार हमलावर है। इसी कड़ी में कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अरुण यादव ने गौशाला के पेटी कांट्रैक्टर का पत्र जारी किया है, जिसमें उसने 50 फीसदी कमीशनबाजी का आरोप लगाया है। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव ने गौशाला के कांट्रैक्टर के पत्र को साझा करते हुए ट्वीट किया- अब पेटी कांट्रैक्टर पीयूष पांडेय ने लिखा जबलपुर हाइकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को पत्र।


 

अरुण यादव ने लिखा, ‘मुख्यमंत्री और बीजेपी नेताओं को 50 फीसदी कमीशन के सबूत चाहिए थे न, आप लोगों के डर की वजह से ज्ञानेंद्र अवस्थी सामने नहीं आया था, लेकिन पीयूष पांडेय किसी भी मंच पर 50 प्रतिशत कमीशन के आरोपों पर बात करने के लिए तैयार है। अब जाइये और जाकर फिर मेरे और कांग्रेस नेताओं के खिलाफ एक और एफआईआर करवाईये।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
×