राष्ट्रीय

आप की हुई संभावना सेठ,भोजपुरी फिल्मो की सुप्रिसद्ध अभिनेत्री संभावना सेठ और भाजपा नेता उषा कोल ‘आम आदमी पार्टी में शामिल हुई !

आप की हुई संभावना सेठ,भोजपुरी फिल्मो की सुप्रिसद्ध अभिनेत्री संभावना सेठ और भाजपा नेता उषा कोल ‘आम आदमी पार्टी में शामिल हुई !

दिल्ली में पार्टी आम आदमी पार्टी (आप) मुख्यालय में  अभिनेत्री संभावना सेठ और मध्य प्रदेश की भाजपा नेता उषा कोल आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल हो गईं। पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सदस्य संजय सिंह और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) और राज्यसभा सदस्य संदीप पाठक की उपस्थिति में दोनों ‘आप’ में शामिल हुईं।

 

सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की नीतियों से प्रभावित होकर अभिनेत्री सेठ और भाजपा नेता कोल आम आदमी पार्टी में शामिल हुईं। पाठक ने बताया कि पार्टी का सभी राज्यों में विस्तार हो रहा है। सेठ और कोल के आने से पार्टी को पूरे देश में मजबूती मिलेगी।

भोजपुरी फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री सेठ ने कहा, “आप’ सरकार दिल्ली में बहुत अच्छा काम कर रही है। मैं लोगों के लिए कुछ अच्छा करने के लिए इसमें शामिल हुई हूं।”

Related Articles

Back to top button
×