राष्ट्रीय

कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का 78वां दिन, पदयात्रा में प्रियंका गांधी हुईं शामिल !

कांग्रेस की 'भारत जोड़ो यात्रा' का 78वां दिन, पदयात्रा में प्रियंका गांधी हुईं शामिल !

कांग्रेस पार्टी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का आज 78वां दिन है। बुधवार को यात्रा ने मध्य प्रदेश में प्रवेश किया था। मध्य प्रदेश में पदयात्रा का आज दूसरा दिन है।

 

मध्य प्रदेश के बोरगांव से राहुल गांधी समेत आन्य ‘भारत यात्रियों’ ने पदयात्रा की आज शुरूआत की। यह अगले 10 दिनों में राज्य के 7 जिलों से होकर गुजरेगी। यात्रा को लेकर लोगों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। हजारों की संख्या में लोग पदयात्रा से जुड़ रहे हैं।


 

 

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में आज शामिल हुईं। उनके साथ उनके पति रॉबर्ट वाड्रा और बेटे रेहान भी पदयात्रा में शामिल हुए। जब से ‘भारत जोड़ो यात्रा’ शुरू हुई है, उसके बाद यह पहला मौका है, जब प्रियंका गांधी पदयात्रा में शामिल हुई हैं। ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में शामिल होने के लिए बुधवार को ही प्रियंका गांधी मध्य प्रदेश पहुंच गई थीं।

Related Articles

Back to top button
×