खास रिपोर्ट

चंद्र ग्रहण ;आज साल का यह आखिरी ग्रहण है,जानिये इससे जुड़ी अन्य महत्त्वपूर्ण जानकारियां,

चंद्र ग्रहण ;आज साल का यह आखिरी ग्रहण है,जानिये इससे जुड़ी अन्य महत्त्वपूर्ण जानकारियां,

आज 08 नवंबर को साल का आखिरी चंद्र ग्रहण है। यह ग्रहण पूर्ण चंद्र ग्रहण है। ग्रहण भारत में ज्यादातर हिस्सों में आंशिक रूप से दिखाई देगा। आज सबसे पहले अरुणाचल प्रदेश में पूर्ण चंद्र देखने को मिलेगा।

ग्रहण’ एक महत्वपूर्ण खगोलीय घटना है। विज्ञान भी इसकी पुष्टि करता है। पौराणिक ग्रंथों में ग्रहण को लेकर कई कथाएं भी हैं।

क्या है चंद्र ग्रहण

चंद्रग्रहण उस खगोलीय स्थिति को कहते है जब चन्द्रमा पृथ्वी के ठीक पीछे उसकी प्रच्छाया में आ जाता है। ऐसा तभी हो सकता है जब सूर्य, पृथ्वी और चन्द्रमा इस क्रम में लगभग एक सीधी रेखा में अवस्थित हों। इस ज्यामितीय प्रतिबन्ध के कारण चन्द्रग्रहण केवल पूर्णिमा को घटित हो सकता है।

Related Articles

Back to top button
×