गुजरात

गुजरात: गुजरात चुनाव में जनता से कांग्रेस के ‘8 वचन’, राहुल बोले- सारे वादे निभाएंगे, BJP के ‘डबल इंजन’ के धोखे से बचाएंगे !

गुजरात: गुजरात चुनाव में जनता से कांग्रेस के '8 वचन', राहुल बोले- सारे वादे निभाएंगे, BJP के 'डबल इंजन' के धोखे से बचाएंगे !

गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए तैयारियां जोरों पर राज्य की 182 विधानसभा सीटों पर 1 और 5 दिसंबर को वोटिंग होगी और 8 दिसंबर को नतीजे आएंगे।

 

चुनाव में कांग्रेस पार्टी मुद्दों की बात कर रही है। जनता से जुड़े जो अहम मुद्दे हैं, उन्हें चुनाव में पार्टी जनता के सामने रख रही है। इस बीच राहुल गांधी ने इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस पार्टी की सरकार राज्य में बनी तो वह जनता के लिए क्या करेगी। उन्होंने कहा कि हम गुजरात की जनता से आठ वचन निभाएंगे।

कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, “₹500 में LPG सिलेंडर, युवाओं को 10 लाख नौकरियां, किसानों का 3 लाख तक कर्जा माफ- हम, गुजरात के लोगों से किए सारे #CongressNa8Vachan निभाएंगे। बीजेपी के ‘डबल इंजन’ के धोखे से बचाएंगे, प्रदेश में परिवर्तन का उत्सव मनाएंगे।”


 

Related Articles

Back to top button
×