दुनिया

#UNDP- ऊँची ऊँची प्रतिमा वाले देश का धंसता मानव विकास ! भारत बांग्लादेश, श्रीलंका और भूटान से भी बदतर ,मानव विकास सूचकांक में एक पायदान की गिरावट से 132 वें स्थान पर खिसका !

#UNDP- ऊँची ऊँची प्रतिमा वाले देश का धंसता मानव विकास ! बांग्लादेश, श्रीलंका और भूटान से भी बदतर ! भारत मानव विकास सूचकांक में एक पायदान की गिरावट, 132 वें स्थान पर खिसका !

नई दिल्ली: संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (यूएनडीपी) की ओर से जारी एक रिपोर्ट के अनुसार, 2021 के मानव विकास सूचकांक में भारत 191 देशों में 132वें पायदान पर खिसक गया है. भारत का 0.6333 का एचडीआई मान देश को मध्यम मानव विकास श्रेणी में रखता है, जो 2020 की रिपोर्ट में इसके 0.645 के मान से कम है !

रिपोर्ट में कहा गया है, ‘वैश्विक रुझानों की तरह, भारत के मामले में भी 2019 में एचडीआई मान 0.645 था, जो 2021 में 0.633 तक आ गया, इसके लिए जीवन प्रत्याशा में गिरावट (69.7 से घटकर 67.2 वर्ष होने को) जिम्मेदार ठहराया जा सकता है। भारत में स्कूली शिक्षा का अपेक्षित वर्ष 11.9 वर्ष और स्कूली शिक्षा का औसत वर्ष 6.7 वर्ष है।’

Related Articles

Back to top button
×