राष्ट्रीय

“अवैध बार की खीज में दुर्व्यवहार ” कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से स्मृति ईरानी, ने किया अमर्यादित आचरण कांग्रेस हुई आक्रमक सांसदों के खिलाफ विशेषाधिकार प्रस्ताव !

"अवैध बार की खीज में दुर्व्यवहार " कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से स्मृति ईरानी, ने किया अमर्यादित आचरण कांग्रेस हुई आक्रमक !

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के साथ केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के बेहद अमर्यादित आचरण को लेकर शुक्रवार को भी संसद के दोनों सदनों में इस मसले पर हंगामे के पूरे आसार हैं। गुरुवार को जिस तरह से भाजपा सांसदों ने सोनिया गांधी पर हमला बोला, उसने इस मामले को नया मोड़ दे दिया है। अब कांग्रेस ने सोनिया गांधी से अमर्यादित आचरण को लेकर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानीको घेरा है। कांग्रेस ( Congress ) ने पूछा है कि ये कौन सी मर्यादा है?

विशेषाधिकार प्रस्ताव

भाजपा मांगे माफी स्मृति ईरानी  के इस रवैये पर आपत्ति जताते हुए जयराम रमेश ने लोकसभा अध्यक्ष से मांग की है कि वे स्मृति ईरानी के इस आचरण का संज्ञान लें। कांग्रेस पार्टी के अन्य सांसदों ने इस घटना के बारे में आक्रोश जताया है। उनका कहना है कि सत्ता पक्ष के इस व्यवहार के लिए भाजपा को माफी मांगनी चाहिए। कांग्रेस सांसद गीता कौड़ा, ज्योतसना महंत और गौरव गोगोई ने लोकसभा में हुई घटना को शर्मनाक करार दिया है। इन सांसदों का कहना है कि भाजपा की न सिर्फ महिला सांसदों, बल्कि पुरुष सांसदों ने भी अमर्यादित और अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किया।

 

कांग्रेस सांसदों ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिखकर सोनिया गांधी के साथ दुर्व्यवहार करने वाले भाजपा सांसदों के खिलाफ विशेषाधिकार प्रस्ताव लाने का आग्रह किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
×