महाराष्ट्र
तो क्या गिर जाएगी महाराष्ट्र की उद्धव सरकार?
तो क्या गिर जाएगी महाराष्ट्र की उद्धव सरकार?
महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे की जमीन खिसकती नजर आ रही है। पहले राज्यसभा और अब एमएलसी चुनाव में झटके के बाद महाविकास अधाड़ी सरकार पर संकट के बादल गहराने लगे हैं। खासकर शिवसेना को यहां बड़ा झटका लगता नजर आ रहा है। पार्टी के वरिष्ठ नेता एकनाथ शिंदे के साथ शिवसेना के तीन दर्जन विधायक संपर्क में नहीं हैं।
मंगलवार सुबह यह आंकड़ा 12 था, जो बढ़कर 22, फिर 27 और 36 हो गया। शिवसेना ने कहा कि उसके पास 55 में से 35 विधायक हैं। वहीं बुधवार सुबह गुवाहाटी एयरपोर्ट पर एकनाथ शिंदे के साथ 40 विधायक देखे गए।
महाराष्ट्र विधानसभा में अभी 287 सीटें हैं। सरकार बनाने के लिए बहुमत का जरूरी आंकड़ा 144 का है।
भाजपा इस बार जल्दबाजी के मूड में नहीं है। इतना कुछ होने के बाद भी भाजपा के किसी बड़े नेता का बयान नहीं आया है।