राष्ट्रीय

वाट्सऐप ने 18 लाख से ज्यादा भारतीय WhatsApp अकाउंट पर लगाया प्रतिबंध, जानिये क्या है वजह !

वाट्सऐप ने 18 लाख से ज्यादा भारतीय WhatsApp अकाउंट पर लगाया प्रतिबंध, जानिये क्या है वजह !

सोशल मीडिया कंपनी वाट्सऐप ने मार्च 2022 में 18 लाख से ज्यादा भारतीय खातों पर प्रतिबंध लगा दिया। कंपनी की ओर से यह कार्रवाई यूजर्स से मिली शिकायतों और इस मंच पर सेवा शर्तों के उल्लंघन को रोकने के लिए आंतरिक व्यवस्था के तहत की गई है। कंपनी की मासिक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। 

2021 में लागू हुए नए सूचना प्रौद्योगिकी नियमों (New IT Rules) के तहत पचास लाख से ज्यादा यूजर्स वाले डिजिटल मंच (Digital Platform) के लिए हर महीने अनुपालन रिपोर्ट प्रकाशित करनी जरूरी है। इस रिपोर्ट में शिकायतों और उनपर की गई कार्रवाई का विवरण होता है।

कंपनी ने अपनी मासिक अनुपालन रिपोर्ट में कहा कि अभद्र भाषा, आत्महत्या, धोखाधड़ी, हिंसक और ग्राफिक सामग्री जैसी श्रेणियों में भी कार्रवाई की गई है। इससे पहले दिसंबर 2021 में 20 लाख से अधिक भारतीय अकाउंट को वाट्सएप ने बैन किया था। सुरक्षा कारणों से यह कार्रवाई की जा रही है।

ताजा रिपोर्ट के अनुसार 1 से 31 मार्च 2022 के बीच वाट्सऐप ने 18.05 लाख भारतीय खातों के दुरुपयों की जानकारी सामने आने पर यह प्रतिबंध लगाया है। भारतीय खातों की पचान +91 फोन नंबर के जरिए की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
×