शख्सियत- मिलिए कांग्रेस की तेज़ तर्रार राष्ट्रीय प्रवक्ता व् उभरती युवा नेत्री रागिनी नायक से !
शख्सियत -मिलिए कांग्रेस की तेज़ तर्रार राष्ट्रीय प्रवक्ता व् उभरती युवा नेत्री रागिनी नायक से !
आज की शख्सियत है आल इंडिया राष्ट्रीय कांग्रेस की तेज़ तर्रार प्रवक्ता रागिनी नायक 15 सितंबर, 1982 को मध्य प्रदेश के जबलपुर,में जन्मी रागिनी नायक की प्रारम्भिक शिक्षा दिल्ली से हुई है ! मायापुरी, नई दिल्ली, के न्यू एरा पब्लिक स्कूल में अपनी प्रारम्भिक पढ़ाई की है !
रागिनी नायक ने किरोड़ीमल कॉलेज से अंग्रेजी भाषा और साहित्य में बीए ऑनर्स के साथ स्नातक की उपाधि प्राप्त की उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से अंग्रेजी में एमए किया। और दिल्ली विश्वविद्यालय के लक्ष्मी बाई कॉलेज में अंग्रेजी की सहायक प्रोफेसर भी रह चुकी है ।
रागिनी ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत दिल्ली विश्वविद्यालय में एक छात्र राजनीतिज्ञ के रूप में की, जब वह अपनी स्नातक की डिग्री के लिए अध्ययन कर रही थीं।2005 में दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ की अध्यक्ष चुनी गई थीं। उन्हें NSUI की राष्ट्रीय महासचिव के रूप में भी चुना गया था।
अपनी तेज़ तर्रार छवि भाषा की समझ विषय की पकड़ और तर्क क्षमता के चलते अपने विरोधियों को अक्सर नाको चने चबवा देती है विभिन्न टीवी स्टूडियो में अक्सर उनकी बहस और पैनल चर्चा हमेशा काबिल ए तारीफ़ होते है !
रागिनी नायक की शादी दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) के पूर्व उपाध्यक्ष अशोक बसोया से हुई है !अशोक वर्तमान में सर्वोच्च न्यायालय में छत्तीसगढ़ के अतिरिक्त महाधिवक्ता के रूप में कार्यरत हैं।बसोया दंपति के एक बेटा है जिसका नाम अभ्युदय है और रागिनी अपने फैंस के साथ अक्सर अभ्युदय के साथ अपनी तस्वीरें साझा करती रहती है !