अक्षरधाम मेट्रो स्टेशन की छत से छलांग लगाने वाली दिव्यांग लड़की की मौत, CISF जवानों की कोशिश की चौतरफा तारीफ़ ! Video Viral
अक्षरधाम मेट्रो स्टेशन की छत से छलांग लगाने वाली दिव्यांग लड़की की मौत, CISF जवानों की कोशिश की चौतरफा तारीफ़ !
अक्षरधाम मेट्रो स्टेशन से गुरुवार को एक लड़की ने आत्महत्या की कोशिश की। लड़की ने मेट्रो स्टेशन की छत से छलांग लगा दी, हालांकि उसे बचाने के लिए नीचे खड़े सीआईएसएफ के जवान ने कोशिश की, लेकिन काफी ऊंचाई से गिरने के बाद लड़की को गंभीर चोटें आई थी, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
बता दें कि लड़की ने गुरुवार को सुबह 7.28 बजे मेट्रो स्टेशन की छत से छलांग लगाई थी। लड़की को जब सीआईएसएफ के जवान ने मेट्रो स्टेशन की छत पर देखा तो वह हैरान हो गया, उसने लड़की से अपील की कि वह छलांग ना लगाए। लेकिन तमाम कोशिशों के बाद भी लड़की ने छलांग लगा दी।
दिल्ली के अक्षरधाम मेट्रो स्टेशन की छत से छलांग लगाने वाली दिव्यांग युवती की मौत हो गई है. वीडियो विचलित कर सकता है ! #Akshardhammetrostation pic.twitter.com/uIsX4to6va
— News Network 24×7 (@24x7_network) April 15, 2022
जिस समय लड़की ने छत से छलांग लगाई तो उस वक्त नीचे सीआईएसएफ के कुछ जवान नीचे चादर लेकर खड़े थे, उनकी कोशिश थी कि लड़की छलांग लगाएगी तो वह नीचे उसे पकड़ लेंगे, लेकिन काफी ऊंचाई से गिरने की वजह से उसे गंभीर चोट आई, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में लड़की ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। रिपोर्ट के अनुसार लड़की दिव्यांग थी और वह ना तो बोल सकती थी और ना ही सुन सकती थी। हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि लड़की ने आत्महत्या क्यों की।