महान कथक नृतक बिरजू महाराज का रविवार देर रात निधन हो गया वह 83 वर्ष के थे. बताया जा रहा है बिरजू महाराज का निधन दिल का दौरा पड़ने के कारण हुआ है रिपोर्ट्स के अनुसार, रविवार की देर रात वह अपने दिल्ली स्थित आवास पर पोते के साथ खेल रहे थे, खेलते खेलते वह अचानक बेहोश हो गए !
बिरजू महाराज पद्म विभूषण से सम्मानित थे।पंडित बिरजू महाराज का जन्म 04 फरवरी 1938 को हुआ था। उनका असली नाम बृजमोहन मिश्रा था। वह कथक नर्तकियों के महाराज परिवार के वंशज थे। उनके दो चाचा, शंभू महाराज और लच्छू महाराज और उनके पिता अचन महाराज भी कथक नर्तक थे।