नई दिल्ली

दिल्ली: हर्ष विहार के पार्क में मिला लड़की का शव, रेप के बाद मर्डर की आशंका !

दिल्ली: हर्ष विहार के पार्क में मिला लड़की का शव रेप के बाद मर्डर की आशंका !

देश कि राजधानी के हर्ष विहार के पार्क में नग्न अवस्था में एक लड़की का शव मिला है। आशंका है कि लड़की के साथ शायद रेप किया गया और फिर उसका मर्डर कर दिया गया। दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) ने पुलिस से विस्तृत कार्रवाई रिपोर्ट तलब की है।

क्या हत्या से पहले उससे बलात्कार किया गया

पुलिस ने बताया था कि रविवार सुबह नंद नगरी बस डिपो के सामने पार्क में शव मिला था। आयोग ने प्राथमिकी की एक प्रति और पीड़िता की पोस्टमार्टम रिपोर्ट मांगी है। नोटिस में कहा गया, “आयोग महिला की मौत का कारण जानना चाहता है और यह जानना चाहता है कि क्या हत्या से पहले उससे बलात्कार किया गया। आयोग ने पुलिस से यह भी पूछा है कि क्या उन्होंने मृतका की पहचान करने के लिए कदम उठाए हैं और क्या उन्होंने उसकी पहचान कर ली है।”

 

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने ट्वीट कर बताया कि, “दिल्ली के हर्ष विहार के पार्क में नग्न अवस्था में एक लड़की का शव मिला है। बताया जा रहा है की उसके साथ शायद रेप किया गया और फिर उसका मर्डर कर दिया गया। मैंने दिल्ली पुलिस को नोटिस इशू करके तुरंत रिपोर्ट माँगी है। दोषी को सख़्त सज़ा होनी चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
×