तिरंगे की कीमत गरीब का निवाला छीन कर वसूलना शर्मनाक है।-वरुण गाँधी
तिरंगे की कीमत गरीब का निवाला छीन कर वसूलना शर्मनाक है।-वरुण गाँधी
आज़ादी की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर केंद्र की मोदी सरकार की पहल के तहत देश में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर घर तिरंगा का आह्वान किया है.
पीएम मोदी के इस आह्वान का पुरे देश में विपरीत असर भी दिखाई दे रहा है. कुछ जगहों पर अधिकारियों ने राशन डीलरों को आदेश दिया है कि जो व्यक्ति 20₹ का तिरंगा नहीं खरीदेगा उसे डीलर राशन नहीं दिया जाना चाहिए. अधिकारियों के साफ आदेश है हर डीलर को 168 झंडे बेच घर घर राशन के साथ तिरंगा भी भेजना है.
सोशल मीडिया पर करनाल (हरियाणा) जिले के हेमदा गांव का एक तथाकथित वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडीयो कुछ गरीब इस बात की शिकायत कर रहे हैं कि उन्हें जबरन खरीदने के लिए मजबूर किया जा रहा है.
आजादी की 75वीं वर्षगाँठ का उत्सव गरीबों पर ही बोझ बन जाए तो दुर्भाग्यपूर्ण होगा।
राशनकार्ड धारकों को या तिरंगा खरीदने पर मजबूर किया जा रहा है या उसके बदले उनके हिस्से का राशन काटा जा रहा है।
हर भारतीय के हृदय में बसने वाले तिरंगे की कीमत गरीब का निवाला छीन कर वसूलना शर्मनाक है। pic.twitter.com/pYKZCfGaCV
— Varun Gandhi (@varungandhi80) August 10, 2022
बीजेपी सांसद वरुण गांधी ने ट्विटर पर यह वायरल वीडियो साझा करते हुए अपनी सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने ट्वीट कर कहा कि, ‘आजादी की 75वीं वर्षगाँठ का उत्सव गरीबों पर ही बोझ बन जाए तो दुर्भाग्यपूर्ण होगा. राशनकार्ड धारकों को या तिरंगा खरीदने पर मजबूर किया जा रहा है या उसके बदले उनके हिस्से का राशन काटा जा रहा है. हर भारतीय के हृदय में बसने वाले तिरंगे की कीमत गरीब का निवाला छीन कर वसूलना शर्मनाक है.’