मध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश -प्रियंका गांधी का मध्यप्रदेश दौरा आज, सिंधिया के गढ़ में भरेंगी हुंकार-जनसभा को करेंगी संबोधित !

मध्यप्रदेश -प्रियंका गांधी का मध्यप्रदेश दौरा आज, सिंधिया के गढ़ में भरेंगी हुंकार-जनसभा को करेंगी संबोधित !

मध्यप्रदेश में इसी साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में सभी राजनीतिक पार्टियां चुनाव की तैयारियों में लग गए हैं। ऐसे में लगातार केंद्रीय मंत्रियों का मध्यप्रदेश दौरा लगातार जारी है। इसी बीच आज अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी मध्यप्रदश आ रही हैं। इस दौरान प्रियंका गांधी आज सिंधिया के गढ़ ग्वालियर में हुंकार भरेंगी।

बता दें कि, प्रियंका केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के गढ़ ग्वालियर से चुनाव अभियान की शुरुआत करेंगी। रैली को लेकर कांग्रेस ने तैयारी तेज कर दी है। कांग्रेस के कई बड़े नेता रैली के दो दिन पहले ही ग्वालियर पहुंच गए हैं। प्रियंका गांधी 21 जुलाई को सुबह 11 बजे प्लेन से दिल्ली से ग्वालियर पहुंचेंगी। गांधी 11.20 बजे वीरांगना झांसी की रानी लक्ष्मीबाई की समाधि स्थल पड़ाव पहुंचकर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगी।

प्रियंका गांधी 11.30 बजे ग्वालियर के मेला ग्राउंड में कांग्रेस की विशाल जनसभा को संबोधित करेंगी। प्रियंका गांधी के दौरे को लेकर प्रदेश कांग्रेस के नेता उत्साहित हैं। उनका कहना है कि प्रियंका गांधी का यह दौरा मध्य प्रदेश में सत्ता परिवर्तन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। कांग्रेस की रणनीति ज्योतिरादित्य सिंधिया के गढ़ में सेंध लगाना है। यहां पर ज्योतिरादित्य सिंधिया के भाजपा में शामिल होने के बाद से भाजपा खेमों में बंटी हुई है। सभा के समापन के बाद सड़क मार्ग से वापस दिल्ली के लिए रवाना होंगी। पहली सभा को लेकर प्रदेश के दिग्गज नेता ग्वालियर आ गए हैं। प्रियंका रूटीन फ्लाइट से ग्वालियर आएंगी और सड़क मार्ग से वापस दिल्ली जाएंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
×