राष्ट्रीय

पुरानी पेंशन बहाली के मुद्दे पर ऑल इंडिया स्टेट गवर्नमेंट एम्पलाइज फेडरेशन का राष्ट्र्व्यापी आंदोलन का आह्वान 14 मार्च को संसद पर प्रदर्शन का एलान !

पुरानी पेंशन बहाली के मुद्दे पर ऑल इंडिया स्टेट गवर्नमेंट एम्पलाइज फेडरेशन का राष्ट्र्व्यापी आंदोलन का आह्वान 14 मार्च को संसद पर प्रदर्शन का एलान !

पीएफआरडीए एक्ट रद्द कर देशभर में पुरानी पेंशन बहाली, ठेका कर्मियों की रेगुलराइजेशन व खाली पड़े लाखों पदों को पक्की भर्ती से भरने आदि मांगों को लेकर कर्मियों ने देशव्यापी आंदोलन छेड़ने का ऐलान कर दिया है।

हिमाचल, पंजाब, राजस्थान, झारखंड व छत्तीसगढ़ राज्यों में पुरानी पेंशन बहाली होने से कर्मचारियों के हौंसले बुलंद हैं और उन्हें अब लगता है दिल्ली दूर नहीं है। देशव्यापी आंदोलन की शुरुआत बजट सत्र में संसद पर धरना प्रदर्शन के साथ की जाएगी। आंदोलन का ऐलान शनिवार को बाबा सोहन सिंह भकना भवन में आयोजित कर्मचारी सम्मेलन को संबोधित करते हुए ऑल इंडिया स्टेट गवर्नमेंट एम्पलाइज फेडरेशन के अध्यक्ष सुभाष लांबा ने किया।

 

सम्मेलन में पंजाब, चंडीगढ़ व हरियाणा के हजारों कर्मचारियों ने भाग लिया। सम्मेलन में राष्ट्रीय अध्यक्ष सुभाष लांबा द्वारा प्रस्तुत किए देशव्यापी आंदोलन के प्रस्ताव का तालियों की गड़गड़ाहट व गगनभेदी नारों से पुरजोर समर्थन किया। सम्मेलन में ऑल इंडिया स्टेट गवर्नमेंट एम्पलाइज फेडरेशन के अध्यक्ष सुभाष लांबा के अलावा उपाध्यक्ष सतीश राणा, सचिव गोपाल दत्त जोशी, एन डी तिवारी, ऑल इंडिया पोस्टल एम्पलाइज यूनियन के सर्कल सचिव जोगिंदर सिंह, प्रधान रणजीत सिंह, ऑल इंडिया आयकर एम्पलाइज फेडरेशन से कुलदीप सिंह, पंजाब सबोर्डिनेट सर्विस फेडरेशन के महासचिव तीर्थ सिंह बस्सी, सुखविंदर सिंह चहल, पंजाब सबोर्डिनेट सर्विस फेडरेशन (वैज्ञानिक) के सूबा प्रधान गंगनदीप सिंह , वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरेन्द्र कम्बौज,उप प्रधान भूपेंद्र कौर व यूटी एम्पलाइज एंड वर्कर्स फेडरेशन के प्रधान रघबीर चंद व वरिष्ठ उपाध्यक्ष ध्यान सिंह मौजूद थे। सम्मेलन में एक प्रस्ताव पारित कर पिछले साल बिजली विभाग के निजीकरण के खिलाफ आयोजित हड़ताल में शामिल चंडीगढ़ के बर्खास्त ठेका मुलाजिमों को वापस ड्यूटी पर लेने सहित अन्य सभी प्रकार की उत्पीड़न की कार्यवाहियों को वापस लेने की मांग की गई।

 

Related Articles

Back to top button
×