हरियाणा

हरियाणा में BJP की नई सरकार का फ्लोर टेस्ट आज,फ्लोर टेस्ट से पहले JJP ने किया व्हिप जारी, वोटिंग के दौरान अनुपस्थित रहें विधायक !

हरियाणा में नई सरकार का आज फ्लोर टेस्ट है। सीएम नायब सिंह सैनी को विधानसभा में आज बहुमत साबित करना है। हरियाणा की 90 सदस्यीय विधानसभा में बीजेपी के 41 विधायक हैं। इसके अलावा पार्टी को 7 में से 6 निर्दलीय विधायकों का समर्थन प्राप्त है। वहीं हलोपा के गोपाल कांडा भी बीजेपी के साथ हैं। बीजेपी के मुताबिक, उसके पास इस समय कुल 48 विधायकों का समर्थन प्रप्त है।

आज 11 बजे सैनी सरकार सदन में अपना बहुमत साबित करेगी लेकिन उससे पहले जननायक जनता पार्टीने विधायकों के लिए तीन लाइन का व्हिप जारी किया है। जिसमें कहा गया कि पार्टी के विधायक विश्वासमत के दौरान सदन से सदन से अनिवार्य रूप से अनुपस्थित रहेंगे।

हरियाणा की मौजूदा 90 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा के पास 41 विधायक हैं। जबकि कांग्रेस के पास 30 विधायक हैं। दुष्यंत चौटाला के नेतृत्व वाली जननायक जनता पार्टी के पास 10 विधायक हैं। हरियाणा लोकहित पार्टी का एक विधायक जीत कर सदन में पहुंचा था। इनेलो पार्टी के इकलौते अभय चौटाला विधायक हैं। जबकि निर्दलीय विधायकों की संख्या सात है और यही वो नंबर है जो हरियाणा की राजनीति में नया आयाम देगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
×