सभी को लड़ना है गोदी मीडिया की ग़ुलामी से-रविश कुमार
सभी को लड़ना है गोदी मीडिया की ग़ुलामी से-रविश कुमार
NDTV के चर्चित पत्रकार रवीश कुमार ने बुधवार 30 नवंबर को चैनल से इस्तीफा दे दिया है। हालांकि पहले प्रणय रॉय और उनकी पत्नी राधिका रॉय के इस्तीफे के बाद इस बात के कयास लगाये जाने लगे थे कि जल्द ही रवीश भी चैनल को बॉय कर देंगे। देशभर की बहुतायत जनता जो एनडीटीवी को पसंद करती है, उसका एक बड़ा कारण रवीश रहे हैं, उनके शो हम लोग, रवीश की रिपोर्ट,
देश की बात और प्राइम टाइम को उनसे प्यार और नफरत करने वाले दोनों देखते थे। अपनी बेहतरीन रिपोर्टिंग के लिए रवीश कुमार दो बार रामनाथ गोयनका उत्कृष्टता और 2019 में रेमन मैग्सेसे पुरस्कार से सम्मानित किये जा चुके हैं।

कल अपने इस्तीफे के बाद रवीश कुमार ने आज एक ट्वीट किया है, और लिखा है- ‘माननीय जनता, मेरे होने में आप सभी शामिल हैं। आपका प्यार ही मेरी दौलत है। आप दर्शकों से एकतरफ़ा और लंबा संवाद किया है। अपने यू- ट्यूब चैनल पर। यही मेरा नया पता है। सभी को गोदी मीडिया की ग़ुलामी से लड़ना है। आपका रवीश कुमार’



