राष्ट्रीय

संयुक्त किसान मोर्चा 15 अक्टूबर को दशहरा पर पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह का पुतला फूंकेगा।

संयुक्त किसान मोर्चा का 18 अक्टूबर को देशभर में 'रेल रोको' का आह्वान किया !

संयुक्त किसान मोर्चा की मांग है की लखीमपुर खीरी हिंसा के मुख्य दोषी आशीष मिश्रा और केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा टेनी की गिरफ्तारी हो। इसके अलावा टेनी को उनके पद से बर्खास्त किया जाए।

File Photo
File Photo

 

हमें आतंकित करने की कोशिश  किसान डरने वाले नहीं

संयुक्त किसान मोर्चा  ने उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी की घटना को पूर्व नियोजित साजिश का हिस्सा बताया है। किसान मोर्चा की कॉर्डिनेशन कमेटी ने शनिवार को दिल्ली स्थित प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में प्रेस वार्ता कर कहा कि किसानों को गाड़ी से कुचलकर कि हमलावरों ने हमें आतंकित करने की कोशिश की थी, लेकिन किसान डरने वाले नहीं है !हम मांग करते हैं कि केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा और उनके बेटे आशीष को गिरफ्तार किया जाए।

संयुक्त किसान मोर्चा 15 अक्टूबर को दशहरा पर पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह का पुतला फूंकेगा।
इसके साथ ही संयुक्त किसान मोर्चा ने लखीमपुर खीरी कांड के विरोध में आगामी 18 अक्टूबर को देशभर में ‘रेल रोको’ का आह्वान किया है.!

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
×