महाराष्ट्र
#महाराष्ट्र #-अगर कोई राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाने की कोशिश करेगा तो वो उसी आग में जल जाएगा-संजय राउत
मुंबई पुलिस के पूर्व कमिश्नर परमबीर सिंह ने एक चिट्ठी लिखकर आरोप लगाया कि अनिल देशमुख ने सचिन वाझे को हर महीने 100 करोड़ रुपये की वसूली करने का टारगेट दिया था।अनिल देशमुख पर परमबीर सिंह द्वारा लगाए गए गंभीर आरोपों पर भाजपा इस्तीफे की लगातार मांग कर रही है। इस बीच शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा है कि अगर ऐसे ही इस्तीफे लेने लगे तो फिर सरकार चलाना ही मुश्किल हो जाएगा। साथ ही चेताया है कि अगर कोई राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाने की कोशिश करेगा तो वो उसी आग में जल जाएगा। राज्यसभा सांसद संजय राउत ने कहा कि अगर एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने फैसला किया है कि आरोपों की जांच होनी चाहिए, तो फिर इसमें क्या गलत है? आरोप तो कोई भी किसी पर भी लगा सकता है। अगर लोग मंत्रियों का इस्तीफा ऐसे ही लेने लगे, तो सरकार चलाना मुश्किल हो जाएगा।




