राष्ट्रीय

शंभू बॉर्डर पर पुलिस ने शुरू की धुंआधार आंसू गैस के गोलों की बरसात ,MSP की मांग को लेकर हजारों किसान दिल्ली मार्च की कोशिश कर रहे है !

पंजाब और हरियाणा के किसान अपनी मांगों को लेकर दिल्ली कूच की तैयारी कर चुके है। दिल्ली चलो मार्च को किसान निकाल रहे हैं, जिसे पुलिस ने पंजाब और हरियाणा के बॉर्डर पर ही रोक लिया है। वहीं शंभू बॉर्डर पर भी किसानों को रोका गया है।

 

किसानों ने दावा किया कि सुरक्षा कर्मियों ने बुधवार सुबह अंबाला के पास शंभू सीमा पर किसानों पर कुछ आंसू गैस के गोले दागे, क्योंकि किसान अपना ‘दिल्ली चलो’ विरोध फिर से शुरू करने के लिए वहां एकत्र हुए थे। प्रदर्शनकारियों ने दावा किया कि हरियाणा के सुरक्षाकर्मियों ने बुधवार सुबह करीब 8 बजे कुछ आंसू गैस के गोले दागे, जब कुछ किसान शंभू सीमा पर बैरिकेड के पास एकत्र हुए।

 

पंजाब-हरियाणा के शंभू बॉर्डर पर हजारों किसान दिल्ली मार्च की कोशिश कर रहे हैं। इस बीच पुलिस ने दिल्ली मार्च की कोशिश कर रहे किसानों पर आंसू गैस के गोले दागे हैं। आंसू गैस के गोले दागे जाने के बाद बॉर्डर पर हालात बिगड़ गए हैं। किसान इधर-उधर भागते नजर आए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
×