लाइफस्टाइल

वर्ष 2022 का आखिरी सूर्यग्रहण, दिवाली के बाद ऐसा संयोग 27 साल बाद !

वर्ष 2022 का आखिरी सूर्यग्रहण, दिवाली के बाद ऐसा संयोग 27 साल बाद !

25 अक्टूबर को वर्ष 2022 आखिरी सूर्यग्रहण लगने जा रहा है. दिवाली के अगले दिन सूर्यग्रहण लग रहा है, ऐसा संयोग 27 साल बाद होने जा रहा है. इसलिए भारत में इसका सूतक काल भोर में सुबह 4 बजे के बाद मान्य होगा.

सूर्य ग्रहण क्या है और कैसे होता है?

सूर्य ग्रहण तब होता है, जब चंद्रमा सूर्य और पृथ्वी के बीच आ जाता है और सूर्य के प्रकाश को अवरुद्ध कर देता हैजिससे पृथ्वी पर छाया पड़ती है. ऐसे में आकाश में होने वाली इस विशेष खगोलीय घटना को ही सूर्य ग्रहण कहा जाता है.

भारत में कितने बजे शुरू होगा सूर्य ग्रहण ?

सूर्य ग्रहण की तिथि: 25 अक्टूबर 2022
सूर्य ग्रहण का समय (भारतीय समयानुसार) : 16:22 से 17:42 तक
सूर्य ग्रहण की समय अवधि:1 घंटे 19 मिनट

देश में यहां दिखेगा सूर्य ग्रहण-

दिल्ली, राजस्थान,पश्चिमी मध्य प्रदेश, गुजरात, पंजाब,उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड. जम्मू, श्रीनगर, लेह और लद्दाख

देश के इन हिस्सों में कुछ समय के लिए दिखेगा सूर्य ग्रहण-
दक्षिण भारत के हिस्से जैसे तमिलनाडु, कर्नाटक,मुंबई, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, ओडिशा, बिहार, छत्तीसगढ़, झारखंड और बंगाल

भारत में आंशिक सूर्य ग्रहण लगने के कारण इसका सूतक काल मान्य होगा। धार्मिक नजरिए से सूतक काल को शुभ नहीं माना जाता है। सूतक में पूजा-पाठ और शुभ काम वर्जित होते हैं। हिंदू पंचांग की गणना के अनुसार 25 अक्तूबर को सूर्य ग्रहण शाम चार बजे के आसपास शुरू हो जाएगा। सूर्य ग्रहण लगने पर सूतक काल ग्रहण के शुरू होने से 12 घंटे पहले लग जाता है। यह ग्रहण करीब डेढ़ घंटे तक चलेगा।

Related Articles

Back to top button
×