राष्ट्रीय
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने उठाया NEET का मुद्दा,राहुल गांधी ने कहा कि हम NEET पर एक दिन की चर्चा चाहते हैं,स्पीकर चर्चा के लिए राजी नहीं !

संसद की कार्यवाही के दौरान लोकसभा में आज फिर NEET परीक्षा में हुई गड़बड़ियों का मुद्दा उठा। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने इस मुद्दे को उठाया और उन्होंने स्पीकर ओम बिरला से इस मुद्दे पर सदन में चर्चा की मांग की। राहुल गांधी ने कहा कि संसद से देश के नाम एक संदेश प्रसारित होता है।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि हम NEET पर एक दिन की चर्चा चाहते हैं। NEET बेहद जरूरी मुद्दा है। देश में 7 साल में 70 बार पेपर लीक हुए हैं। हम छात्रों को ये संदेश देना चाहते हैं कि NEET का मुद्दा संसद के लिए बेहद जरूरी है।
स्पीकर ने इस मुद्दे पर फिलहाल चर्चा के लिए राजी नहीं हुए। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के लिए पहले से ही व्यवस्था दे दी गई है। ऐसे में फिलहाल इस मुद्दे पर चर्चा नहीं हो सकती।



