लखनऊ से रामेश्वरम जा रही ट्रेन में आग लगने से 9 लोगों की जिंदा जलकर मौत, कई झुलसे,दिल दहला देने वाला वीडियो.
लखनऊ से रामेश्वरम जा रही ट्रेन में आग लगने से 9 लोगों की जिंदा जलकर मौत, कई झुलसे,दिल दहला देने वाला वीडियो.
लखनऊ से रामेश्वरम जा रही ट्रेन में लगी भीषण आग का भयावह वीडियो सामने आया है। ट्रेन में आग लगने से 9 यात्रियों की जिंदा जलकर मौत हो गई। इस दौरान कई यात्री झुलस गए। यह ट्रेन तमिलनाडु के मदुरै स्टेशन पर खड़ी थी। इसी दौरान अचानक टूरिस्ट कोच में आग लगई। आग लगने के बाद स्टेशन पर कोहराम मच गया। चारों तरफ चीख पुकार मच गई। लोग जान बचाने के लिए इधर-ऊधर भागने लगे।
तमिलनाडु के मदुरै में बड़ा ट्रेन हादसा, लखनऊ-रामेश्वरम एक्सप्रेस में आग लगने से 9 यात्रियों की मौत, कई लोग झुलसे !#TamilNadu https://t.co/SvoMKzwSlB pic.twitter.com/ulL2VXycJg
— News Network 24×7 (@24x7_network) August 26, 2023
बताया जा रहा है कि ट्रेन में आग सुबह करीब 5:15 बजे लगी। टूरिस्ट कोच में पहले सिलेंडर में धमाका हुआ, इसके बाद आग लग गई। शुरूआती जांच में यह बात सामने आई है कि अवैध तरीके से ट्रेन मे सिलेंडर ले जाया जा रहा था।