राष्ट्रीय

राहुल गांधी के बाद अब कांग्रेस का आधिकारिक ट्विटर हैंडल @INCIndia अकाउंट लॉक ?

कांग्रेस का आधिकारिक ट्विटर हैंडल @INCIndia अकाउंट लॉक ?

कांग्रेस ने आरोप लगाया कि ट्विटर ने कांग्रेस के आधिकारिक हैंडल @INCIndia को लॉक कर दिया है। इसकी जानकारी पार्टी ने अपने फेसबुक पेज के जरिए दी है।

ट्विटर अकाउंट बंद करने से क्या ख़ाक डरेंगे

कांग्रेस ने अपने लॉक किए गए ट्विटर अकाउंट का स्क्रीनशॉट लेकर फेसबुक पेज पर शेयर किया है और लिखा है- ‘जब हमारे नेताओं को जेलों में बंद कर दिया गया, हम तब नहीं डरे तो अब ट्विटर अकाउंट बंद करने से क्या ख़ाक डरेंगे। हम कांग्रेस हैं, जनता का संदेश है, हम लड़ेंगे, लड़ते रहेंगे।

महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुष्मिता देव का ट्विटर अकाउंट निलंबित

कांग्रेस ने देर रात दावा किया कि रणदीप सुरजेवाला समेत पांच वरिष्ठ नेताओं के अकाउंट के खिलाफ भी इसी तरह की कार्रवाई की गई है। पार्टी ने कहा था कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के महासचिव और पूर्व केंद्रीय मंत्री अजय माकन, लोकसभा में पार्टी के सचेतक मनिकम टैगोर, असम प्रभारी और पूर्व केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह तथा महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुष्मिता देव के ट्विटर अकाउंट निलंबित कर दिए गए हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
×