उत्तरप्रदेश

3 युवकों ने नाबालिग से पांच दिन तक किया गैंगरेप,लड़की को 54 साल के शाह आलम ने दोस्ती कर फंसाया, लड़की उत्तराखंड के काशीपुर से बरामद, रेप करने वाले तीनों आरोपी गिरफ्तार !

3 युवकों ने नाबालिग से पांच दिन तक किया गैंगरेप,लड़की को 54 साल के शाह आलम ने दोस्ती कर फंसाया, लड़की उत्तराखंड के काशीपुर से बरामद, रेप करने वाले तीनों आरोपी गिरफ्तार !

बरेली से बड़ी खबर सामने आई है। 6 जून को एक लड़की का किडनैप करके 5 दिन तक गैंगरेप किया गया। आरोपी ने गांव के बाहर छोड़ने की बात कहकर लड़की को कार में बैठा लिया। इसके बाद गलत हरकत की। किसी से कहने पर जान से मारने की धमकी दी। फिर कुछ खिला दिया। जिसके बाद लड़की बेहोश हो गई।

पुलिस को पूछताछ में पता चला है कि शाह आलम की उम्र 54 साल है। शाह आलम ने अपने ही गांव की नाबालिग लड़की से दोस्ती की। जिसके बाद लड़की गांव में आती जाती थी, इस बीच आरोपी लगातार उसका पीछा करता था।

17 साल की लड़की बरेली के मीरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है वह 6 जून को गांव में दर्जी के यहां कपड़े लेकर गई थी। इस दौरान इसी गांव के रहने वाले शाह आलम ने अपने दो अन्य साथियों के साथ लड़की का अपहरण कर लिया।उसके बाद नशीला पदार्थ देकर रेप किया। जब वह होश में आई तो किसी अज्ञात जगह पर थी। वहां शाह आलम के साथ दो लोग और थे। इसके बाद अलग अलग स्थान पर ले जाकर 5 दिन तक उसके साथ तीनों लगातार रेप करते रहे।

 

लड़की के कई दिन से लापता होने पर घरवालों ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने CCTV चेक किया, तो लड़की आखिरी बार गांव के शाह आलम के साथ देखी गई। उसकी लोकेशन के जरिए पुलिस ने लड़की को उत्तराखंड के काशीपुर से बरामद किया।

पहले यह मामला अपहरण की धारा में था। लेकिन लड़की के बयान के आधार पर पुलिस ने धारा 363, 366, 376 (2) और पॉस्को एक्ट भी लगाया है।

 

इनमें शाह आलम की उम्र 54 साल है, दूसरे आरोपी इरफान उर्फ बाबू की उम्र 30 साल है। नदीम कुरैशी की उम्र 25 साल है। शाह आलम लड़की के गांव का है। दूसरा आरोपी इरफान भी लड़की के गांव का है। जबकि तीसरा आरोपी देहली दरवाजा कस्बा औरंगाबाद, जिला बुलंदशहर का रहने वाला है। बुलंदशहर के दोस्त को कॉल कर शाह आलम ने बुलाया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
×