मनोरंजन

रश्मिका मंदाना ,आलिआ भट्ट और कैटरीना के बाद अब प्रियंका चोपड़ा हुई डीप फेक का शिकार,एडिटेड वीडियो हुआ वायरल !

बॉलीवुड इंडस्ट्री के कलाकार से लेकर बिजनेसमैन और बड़े राजनेता इन दोनों डीपफेक वीडियो का लगातार शिकार हो रहे हैं। डीप फेक के मामले आए दिन सामने आ रहे हैं। शिकायत दर्ज होने के बावजूद डीपफेक वीडियो के मामले कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं।

बता दें कि, आए दिन कोई ना कोई कलाकार या पॉलिटिशियन इसका शिकार होता हुआ नजर आता है। अब हाल ही में बॉलीवुड इंडस्ट्री की दिक्कत अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा का डिपफेक वीडियो वायरल हुआ है जो की काफी ज्यादा चर्चाओं में आ गया है।

अगर आपने गौर से इस वीडियो को देखा होगा, तो आप भी समझ बैठे होंगे कि यह प्रियंका चोपड़ा ही है। लेकिन ऐसा कदापि नहीं है यह उनका डीप फेक वीडियो है जिसे एडिट करके तैयार किया गया है।

वायरल वीडियो में आप देखेंगे कि प्रियंका ब्रॉंड प्रमोशन करते हुए दिखाई दे रही है। यह उनका मॉर्फड वीडियो है, जिसमें प्रियंका के चेहरे के साथ नहीं बल्कि उनकी आवाज के साथ छेड़छाड़ की गई है। जी हां AI की सहायता से प्रियंका की आवाज बदल दी गई है। इस फर्जी क्लिप में वह अपनी सालाना इनकम बताते भी दिखाई दे रही है। प्रियंका चोपड़ा का जो वीडियो सामने आया है। उसमें प्रियंका चोपड़ा कह रही हैं- ‘हैलो मेरा नाम प्रियंका चोपड़ा है। मैं एक मॉडल, एक्टर और सिंगर हूं. मैंने 2023 में 1 हजार लाख रुपये कमाए हैं। कई फिल्मों और गाने के अलावा इन इनवेस्टमेंट प्रोजेक्ट्स में भी काम किया है। मैं इस प्रोजेक्ट की एडवाइज अपनी दोस्त रुचि भल्ला को भी देना चाहूंगी। आप हर हफ्ते 3 लाख कमा सकते हैं।

वीडियो वायरल होने के साथ ही काफी चर्चाओं का विषय बन गया है। बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियां पहले भी इस तरह के वीडियो का शिकार हो चुकी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
×