नई दिल्ली
मोहन गार्डन, उत्तम नगर के रहने वाले एक ही घर के 3 लोगों की मौत, 2 की हालत नाजुक,यमुना एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा !
मोहन गार्डन, उत्तम नगर के रहने वाले एक ही घर के 3 लोगों की मौत, 2 की हालत नाजुक,यमुना एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा !
रविवार सुबह पांच बजे के करीब सोनू, उसके पिता प्रताप सिंह, मां ऊषा देवी, उसके मामा संतोष कुमार और सतपाल सिंह एक कार में जनपद औरैया के बिधूना से यमुना एक्सप्रेस- वे के रास्ते दिल्ली जा रहे थे तभी यमुना एक्सप्रेस-वे पर सड़क किनारे खराब खड़े एक ट्रक से उनकी कार जा टकराई। इस घटना में पांचों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर डॉक्टरों ने संतोष, उषा देवी तथा सतपाल को मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि पिता-पुत्र सोनू तथा प्रताप की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि सभी लोग दिल्ली के 22/ए139 मोहन गार्डन, उत्तम नगर के रहने वाले हैं।