राष्ट्रीय

मोदी सरकार ने पिछले 10साल में किसानों का एक रुपया माफ नहीं किया है। लेकिन देश के चंद बड़े अरबपतियों का लाखों-करोड़ों रुपए का कर्ज माफ किया है- – राहुल गांधी

महाराष्ट्र के नासिक में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि देश में सबसे बड़ा मुद्दा- महंगाई, बेरोजगारी, भागीदारी, किसानों की समस्या है। लेकिन इस पर चर्चा कभी नहीं होती। पिछले 10 साल में पीएम मोदी की सरकार ने आपका (किसानों का) कितना कर्जा माफ किया है?

राहुल गांधी ने कहा कि पिछले 10 साल में पीएम मोदी की सरकार ने आपका (किसानों का) कितना कर्जा माफ किया है? आज किसान दिल्ली के राम लीला मैदान में खड़े हैं। उन्होंने आपका एक रुपया का कर्जा भी माफ नहीं किया। लेकिन अरबपतियों का 16 लाख करोड़ रुपए का कर्जा माफ किया। उन्होंने कहा कि आज देश में किसान, महंगाई, बेरोजगारी, अग्निवीरों के मुद्दे सबसे प्रमुख हैं, लेकिन टीवी चैनलों पर आपको इन मुद्दों पर कभी चर्चा नहीं दिखेगी। इसके बजाय, टीवी चैनल पूरे 24 घंटे मोदी जी को दिखाते हैं, कभी-कभी वह पूजा करने के लिए समुद्र के नीचे जाते हैं और एक टीवी कैमरा उनके साथ चलता है, फिर वह सीप्लेन पर उड़ान भरते हैं।

 

राहुल गांधी ने कहा कि मोदी सरकार ने पिछले 10साल में किसानों का एक रुपया माफ नहीं किया है।लेकिन देश के चंद बड़े अरबपतियों का लाखों-करोड़ों रुपए का कर्ज माफ किया है।जबकि कांग्रेस सरकार ने किसानों का करीब 70 हजार करोड़ का कर्ज माफ किया था। आज देश के सबसे बड़े मुद्दे किसान, अग्निवीर, बेरोजगारी, महंगाई और भागीदारी से जुड़े हुए हैं। लेकिन इन मुद्दों पर मीडिया में कोई बात नहीं होती। वहां केवल मोदी जी, बॉलीवुड स्टार्स, पाकिस्तान की बात होती है। आज मीडिया सिर्फ जनता का ध्यान भटकाने का काम करता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
×