मेरी शक्ति, मेरी दादी! जिस भारत के लिए आपने सर्वस्व बलिदान कर दिया, उसकी हमेशा रक्षा करूंगा: राहुल गांधी
देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का आज 39वीं पुण्यतिथि है। इस मौके पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने उन्हें याद किया। राहुल गांधी ने एक्स पर एक वीडियो पोस्ट किया है। वीडियो में इंदिरा गांधी का पार्थिव शरीर दिखाया गया है। पार्थिव शरीर के पास राहुल गांधी का शोकाकुल परिवार बैठा हुआ। वीडियो में इंदिरा गांधी के भाषण का कुछ अंश भी है। राहुल गांधी ने इस वीडियो को पोस्ट करते हुए लिखा, “मेरी शक्ति, मेरी दादी! जिस भारत के लिए आपने अपना सर्वस्व बलिदान कर दिया, उसकी हमेशा रक्षा करूंगा। आपकी यादें हमेशा साथ हैं, दिल में।”
मेरी शक्ति, मेरी दादी!
जिस भारत के लिए आपने अपना सर्वस्व बलिदान कर दिया, उसकी हमेशा रक्षा करूंगा। आपकी यादें हमेशा साथ हैं, दिल में। pic.twitter.com/SmpmqM13bo
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) October 31, 2023
राहुल गांधी ने इस वीडियो को शेयर करने से पहले दिल्ली में इंदिरा गांधी के समाधि स्थल, शक्ति स्थल पर पहुंचे और उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उनके साथ सोनिया गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे समेत पार्टी के कई नेता मौजूद रहे।