महाराष्ट्र: कर्नाटक में तो अभी तक कोई दंगा नहीं हुआ लेकिन भाजपा शासित महाराष्ट्र के अकोला में भड़की हिंसा के बाद तनाव बरकरार, अब तक 45 गिरफ्तार, इंटरनेट बंद !
महाराष्ट्र: भाजपा शासित महाराष्ट्र के अकोला में भड़की हिंसा के बाद तनाव बरकरार, अब तक 45 गिरफ्तार, इंटरनेट बंद, टाली गई यूनिवर्सिटी की परीक्षाएं !
महाराष्ट्र के अकोला में शनिवार को फैली हिंसा के बाद इलाके में तनाव बरकरार है। इलाके में तनाव को देखते हुए इंटरनेट पर प्रतिबंध को बरकरार रखा गया है। अकोला में यूनिवर्सिटी की परीक्षाएं टाल दी गई हैं। पुलिस ने इस मामले में अब तक 45 लोगों को गिरफ्तार किया है।
सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर शनिवार को दो समुदाय के बीच हुई हिंसक झड़प में एक व्यक्ति की मौत हो गई। अकोला SP संदीप घुघे ने बताया- ओल्ड सिटी इलाके में मामूली बात पर दो समुदाय के बीच पत्थरबाजी हुई थी। उपद्रवियों ने कई वाहन जला दिए। कुछ लोगों ने थाने का घेराव करने की भी कोशिश की। फिलहाल हालात काबू में है।
SP घुघे ने बताया कि, पत्थरबाजी में 8 लोग घायल हुए हैं, जिसमें दो पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। रविवार को एक व्यक्ति की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने अब तक 30 लोगों को हिरासत में लिया है। इनसे पूछताछ की जा रही है। अकोला कलेक्टर नीमा अरोड़ा ने बताया कि शहर में धारा 144 लगा दी गई है। दूसरों जिलों से भी पुलिस फोर्स बुलाई गई है।