खेल जगत

हीथ स्ट्रीक की मौत की खबर अफ़वाह पूर्व साथी खिलाड़ी हेनरी ओलंगा का दावा,स्ट्रीक जिंदा हैं !

हीथ स्ट्रीक की मौत की खबर अफ़वाह पूर्व साथी खिलाड़ी हेनरी ओलंगा का दावा,स्ट्रीक जिंदा हैं !

जिम्बाब्वे के पूर्व कप्तान हीथ स्ट्रीक अभी जिंदा हैं। उनकी निधन की खबर देने वाले उनके पूर्व साथी खिलाड़ी हेनरी ओलंगा ने अब यह दावा किया है कि स्ट्रीक जिंदा और इस बात की पुष्टि उन्होंने खुद उन्हें मैसेज करके की है। इससे पहले ये खबर आई थी की स्ट्रीक कैंसर से जिंदगी की जंग हार गए हैं।

हीथ स्ट्रीक की मौत की खबर से वर्ल्ड क्रिकेट में मातम सा छा गया था, उनके साथी खिलाड़ी हेनरी ओलंगा ने उनके निधन की जानकारी देते हुए गहरा शोक जताया था। उन्होंने ट्वीट किया कि स्ट्रीक हमारे देश के महान ऑलराउंडर थे। उनके साथ क्रिकेट खेलने का एहसास मेरे लिए काफी सुखद रहा। हालांकि अब उन्होंने फिर से सोशल मीडिया के जरिए बताया है कि स्ट्रीक जिंदा हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
×