UNCATEGORIZED
मोदी के संसदीय निर्वाचन क्षेत्र वाराणसी में भाजपा के छात्र संगठन ABVP का सूपड़ा साफ NSUI की ऐतिहासिक जीत !
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में हुए छात्र संघ चुनाव में अधिकांश सीटों पर कांग्रेस के छात्र संगठन NSUI ने जीत दर्ज की है। एनएसयूआई के उम्मीदवारों ने उपाध्यक्ष और महासचिव के पदों पर जीत हासिल की। चुनाव नतीजे से एबीवीपी को बड़ा झटका लगा है। NSUI के उम्मीदवारों ने संकाय प्रतिनिधि के रूप में भी आठ में से छह सीटें जीती हैं। एनएसयूआई की जीत और एबीवीपी की हार महत्वपूर्ण है क्योंकि वाराणसी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संसदीय क्षेत्र है। बीते मंगलवार छात्रसंघ चुनाव के लिए वोटिंग हुई थी और नतीजे 25 फरवरी की शाम के घोषित हुए। छात्रसंघ चुनाव में भाजपा और आरएसएस के छात्र संगठन एबीवीपी (अखिल भारतीय विद्या परिषद) को एक भी सीट हासिल नही हो सकी।




