मणिपुर

मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, कई घरों में आगज़नी की खबर ,गृहमंत्री शाह से मिलने दिल्ली पहुंचे सीएम एन बिरेन सिंह !

मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, कई घरों में आगज़नी की खबर ,गृहमंत्री शाह से मिलने दिल्ली पहुंचे सीएम एन बिरेन सिंह !

मणिपुर में हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। विष्णुपुर और चुराचांदपुर इलाके में एक बार फिर लगभग आधा दर्जन घर जला दिए गए। हालांकि इस आगजनी की घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। तोरबंग इलाके में आधी रात कुछ उपद्रवियों ने घरों में आग ललगा दी। घनटा की जानकारी के बाद बीएसएफ (BSF) की दो टुकड़ियां यहां तैनात की गई हैं। इसके अलावा तीन अन्य टुकड़ियों को भी तैनात किया जाएगा।,

कांगपोकपी जिले में सापमेइना पुलिस स्टेशन के पास भी एक ट्कर में आग लगा दी गई। बता दें कि मणिपुर में 3 मई से ही हिंसा जारी है। यहां मैतेई समुदाय को एसटी की सूची में शामिल होने को लेकर बवाल हो रहा है। अब तक इस हिंसा में 73 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है और 250 से अधिक लोग घायल हुए हैं। असम राइफल्स का एक जवान भी उपद्रवियों के हमले में घायल हो या।

मणिपुर के हालात को देखते हुए मुख्यमंत्री एन बिरेन सिंह रविवार को दिल्ली के लिए रवाना हो गए थे। उसके साथ चार कैबिनेट मिनिस्टर भी हैं। बताया जा रहा है कि तीन दिन हिंसा के बाद राज्य का माहौल अब ठीक होने लगा है। भाजपा की तरफ से बताया नहीं गया है कि आखिर मुख्यमंत्री और अन्य मंत्री दिल्ली क्यों जा रहे थे। उन्होंने रविवार को गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
×