महाराष्ट्र

बीजेपी नेता और उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस मेरी हत्या की कोशिश कर रहे हैं महाराष्ट्र में मराठा समुदाय को आरक्षण की लड़ाई लड़ने वाले नेता जरांगे पाटिल का आरोप !

महाराष्ट्र में मराठा समुदाय को आरक्षण के लिए आंदोलन का नेतृत्व कर रहे मनोज जरांगे पाटिल ने रविवार को बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि बीजेपी नेता और उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस उनकी हत्या की कोशिश कर रहे हैं। जरांगे ने कहा कि वह मुंबई मार्च करेंगे और फडणवीस के आवास के बाहर प्रदर्शन करेंगे।

जरांगे ने जालना जिले के अंतरवाली सराटी में एक घंटे से अधिक के अपने भाषण के अंत में यह घोषणा की। उन्होंने फडणवीस पर कई और आरोप भी लगाए। जरांगे ने कहा, ‘‘कुछ लोगों को प्रलोभन दिया जा रहा और मेरे खिलाफ झूठे आरोप लगाने के लिए उन पर दबाव डाला जा रहा है। इन साजिशों के पीछे फडणवीस का हाथ है। मैं इसी वक्त सागर बंगला (मुंबई के मालाबार हिल में फडणवीस का आधिकारिक आवास) तक मार्च करने के लिए तैयार हूं।’’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
×